दुमका: भैरवपुर पंचायत में मुखिया के निर्णायक मत से बना उपमुखिया
जामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चार पंचायतों में बुधवार को उप मुखिया के पद पर निर्वाचन हुआ। जिसमें भैरवपुर पंचायत में वोटिंग के उपरांत 6 -6 वोट लाकर दोनों प्रत्याशी के बीच मुकाबला बराबर हो गया। इसके उपरांत मुखिया की बारी आयी और मुखिया चुड़की टुडू ने अपना निर्णायक मत देकर मेरी मुर्मू को बढ़त दिलायी और विजयी घोषित किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि रोमांचक निर्वाचन में मेरी मुर्मू को 7- 6 से विजयी घोषित किया गया। वहीं मोहलबना पंचायत से गुलाब सोरेन 7 वोट से उपमुखिया निर्वाचित हुई। निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ आशीष कुमार मंडल ने बताया कि छैलापाथर पंचायत से सरिता मरांडी 8 वोट लेकर विजयी घोषित हुई है। वहीं बेदिया पंचायत से शिवशंकर मरांडी 6 वोट से उपमुखिया चुने गये। मौके पर उपनिर्वाची पदाधिकारी सह बीसीओ सखिचन्द्र दास, हरेकृष्ण देव, नवीन पंकज, विकास मिश्रा, सीआई जितेंद्र साह, मानव गण, हरगौरी राउत, मुखिया सहित सभी संबंधित मुखिया और वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट- बीरबल कुमार दर्वे Birbal Kumar Darve