देवघर: श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर नगर निगम में बैठक का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 23.06.22 को श्रावणी मेला 2022 की तैयारी को लेकर पथ प्रकाश एवं पुलिस आवासन की नए सूची के अनुसार शौचालय निर्माण एवं मरम्मती की समीक्षा बैठक नगर निगम में आयोजित की गई।
मौके पर नगर आयुक्त ने पथ प्रकाश व्यवस्था की भौतिक निरीक्षण हेतु 7 टीम गठित कर क्षेत्र भ्रमण करने हेतु निर्देश दिया।
इस दौरान बताया गया की पुलिस आवासन की नई सूची के अनुसार कुल 480 शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। 100 अतिरिक्त शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। शौचालय निर्माण एवं मरम्मत के कार्य के भौतिक सत्यापन हेतु पांच दलों का गठन किया गया है। साथ ही 26 जून को सभी शौचालय निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा।