दुमका: गांव की सरकार के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
दुमका: निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा की मौजूदगी में जामा प्रखंड के लगला पंचायत भवन में उपमुखिया का चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमे पोलीना मुर्मू को 9 मत और देवनारायण कुंवर को 3 मत मिले। 6 मतो से जीतकर पोलीना मुर्मू लगला पंचायत की उपमुखिया बनी। आसनजोर पंचायत में बीडीओ के देखरेख में ही उपमुखिया चुनाव संपन्न हुआ जिसमें गुजर माल को 5 मत और सुकान किस्कू को 4 मत प्राप्त हुआ। जिसमे 5 मत हासिल कर गुजर माल उप मुखिया बने।
चिगल पहाड़ी पंचायत में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल के देख रेख में उप मुखिया का चुनाव किया गया जिसमें देवीलाल टुडू को 7 मत मिले जबकि फूलवती देवी को 4 मत मिला, जिसमें देवीलाल टुडू 3 मत अधिक लाकर चिगल पहाड़ी पंचायत से उप मुखिया निर्वाचित हुए।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जामा की मौजूदगी में संबंधित पंचायत भवन में नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
रिपोर्ट- बीरबल कुमार दर्वे Birbal Kumar Darve