देवघर: इनरव्हील क्लब द्वारा सरस कुंज के सदस्यों को कराया गया भोजन
देवघर: आज दिनांक 04.08.22 को इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का मुख्य प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा को जारी रखते हुए अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व मे “सरस कुंज” के सभी सदस्यों को भोजन कराया गया, जिसे क्लब की सदस्य रत्ना श्रीवास्तव के योगदान द्वारा दिया गया।
ज्ञात हो की अन्नपूर्णा नाम से जाना जाने वाला यह प्रोजेक्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीता झा द्वारा स्वलक्षित
सेवा है। आने वाले दिनों में” इनर व्हील क्लब ऑफ” देवघर अपना अन्नपूर्णा सेवा निरंतर जारी रखेगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रत्ना श्रीवास्तव सहित क्लब की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सचिव अर्पणा सिन्हा, कोषाध्यक्ष सारिका साह , अर्चना भगत,रूपा छवछरिया, अर्चना सिन्हा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह जानकारी क्लब एडिटर ज्ञानी मिश्रा द्वारा दिया गया।