दुमका: प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न
जामा कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिमल बेसरा की अध्यक्षता में संगठन सशक्तिकरण हेतु कार्यकारिणी की बैठक एवं साथ साथ हाथ से हाथ जोड़ो एवं गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी, जामा विधानसभा के प्रभारी फैयाज केशर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, प्रोफेसर मनोज अंबष्ठ, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष छवि बागची एवं जामा प्रखंड प्रभारी शहरों शेख मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ता साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि जामा में तीन मंडल अध्यक्ष और उनकी कमिटी दस दिनों के अंदर बनाया जाय।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने अपने पंचायत में कांग्रेस के लिए काम कर हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाये। वहीं प्रभारी फैयाज ने प्रदेश के कार्यक्रम पर फोकस किया और कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी 3570 किलोमीटर चलते हैं आप कम से कम आधा किलोमीटर रोज चलिए बैठक को श्यामल किशोर सिंह, प्रेम कुमार साह, बिमल बेसरा, सरयू राणा, छवि बागची ने भी संबोधित किया।
इस मौके ममता देवी, मधु देवी, बीबी देवी, अनवर, कलाम, हैदर, प्रदीप मंडल, भीखू मोहली, उदय मोहली, मुन्ना दर्वे, गुड्डू पंडित, श्याम पंडित, सनातन सोरेन, गोविन्द राय, फ्रांसिस मुर्मू, रामलाल सोरेन, रितेश बेसरा, कान्दन बास्की, अकबर अली, चिंता देवी, मो कौशर सहित अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट- बीरबल कुमार दर्वे Birbal Kumar Darve