विश्व सफ़ेद छड़ी दिवस पर रेड क्रॉस द्वारा सरस कुंज में कार्यक्रम का आयोजन
आज विश्व सफेद छड़ी दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस द्वारा संचालित सरस कुंज में बच्चों के बीच एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोनू कुमार वर्मा, निरंजन कुमार दास, अनुपमा कुमारी, पप्पू हौसला, सिकंदर यादव आदि ने अपनी बातें रखते हुए कहा कि दृष्टि बाधित लोगों के लिए सफेद छड़ी एक पहचान के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी है। 1971 में यूएनओ ने भी आज के दिन को विश्व सफेद छड़ी दिवस के रूप में मान्यता दी है। यह छड़ी दृष्टि बाधित लोगों को रास्ता दिखाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी सचेत करता है कि इन्हें रास्ता दिया जाए।
इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें निरंजन कुमार दास प्रथम, सोनू कुमार वर्मा द्वितीय और सोनी कुमारी तृतीय घोषित हुए। इनके अलावा पप्पू हांसदा, अनुपमा कुमारी और सिकंदर कुमार यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मौके पर यहां के संगीत शिक्षक कंचन पोद्दार के नेतृत्व में बच्चों ने करुणा गीत और कवि तथा रहीम के दोहों का सस्वर पाठ किया। इस अवसर पर स्नेह के संयोजक संजय उपाध्याय, रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष प्रोफेसर रामनंदन सिंह, सचिव नरेंद्र झा, प्राचार्य विकास मंडल, प्रबंधक सुबोध कुमार दुबे, मीरा देवी, राजकुमारी, चंडी राम सहित सरस कुंज के अन्य कर्मी तथा आंचल के बच्चे और छांव के वृद्ध माता-पिता भी मौजूद थे।
रिपोर्ट- प्रो रामनंदन सिंह Pro Ramnandan Singh